सर्दियों में नहाने के बाद नारियल तेल के प्रयोग से होंगे ये फायदे

सर्दियों में नहाने के बाद नारियल तेल के प्रयोग से होंगे ये फायदे

सेहतराग टीम

आज के समय में बालों और त्वचा की समस्या लोगों को काफी सताती है, जिसके लिए लोग काफी उपचार भी करते हैं। बालों और त्वचा की समस्या से अगर आप भी जूझ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताते हैं कि नारियल तेल लगाने से आपके बालों को क्या फायदा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे आप मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप अपनी त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए महंगे उत्पाद खरीदते हैं, तो अब से इनके विकल्प के रूप में आप नारियल तेल भी त्वचा पर नहाने के बाद लगा सकते है।

पढ़ें-खूबसूरत बाल पाने के लिए अपनाएं कुछ आसान टिप्स, इन गलतियों से बचें

सर्द मौसम में नहाने के बाद नारियल तेल लगाना कही ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं सर्द मौसम में नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल लगाने के कई फायदे -

1-नहाने के बाद अगर आपको महंगे मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन प्रयोग करने की आदत है, तो आपके लिए यह काम नारियल तेल भी कर सकता है, वह भी कम दामों पर। नारियल तेल आपकी त्वचा को चि‍कनाई प्रदान करेगा।

2-अगर आपको शरीर के किसी अंग में इंफेक्शन या खुजली की समस्या है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर अपने बाथरूम में जरूर रखें। हर दिन नहाने के बाद संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाना आपको त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाएगा।

3- यदि आप अंर्तवस्त्रों के कारण होने वाले निशान, जलन, सूजन फिर खुजली से परेशान हैं, तब भी नारियल तेल और कपूर का यह मिश्रण आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है।

4- चेहरे की सफाई, खास तौर से मेकअप साफ करने के लिए नारियल का तेल किसी भी क्लिंजिंग मिल्क से ज्यादा बेहतर है। रुई के फाहे में थोड़ा नारियल तेल लेकर चेहरे की सफाई करें या फिर पहले चेहरे पर तेल लगा लें फिर रुई से साफ कर लें।

5-हेयर रिमूविंग के लिए नारियल का तेल एक बढ़ि‍या विकल्प है। हेयर रिमूव करने से पहले नारियल तेल से मसाज करने पर आपकी त्वचा नर्म, मुलायम और चिकनी हो सकती है। लेकिन वैक्स‍िंग पर यह प्रयोग कारगर नहीं होगा।

पढ़ें- पैदल चलने और साइकिल चलाने से इस बीमारी खतरा हो जाता है कम, करोड़ों लोगों पर हुए अध्ययन में हुआ प्रमाणित

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।